उतरौला पुलिस द्वारा फर्जी बैनामा करने वाले अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, थाना कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा फर्जी बैनामा करने वाले अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 21.08.2026 को मो0 इसरार पुत्र मो0 इब्राहिम ग्राम व पोस्ट भिटौरा थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा की लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर कि विपक्षीगण 1. धर्मावती देवी पत्नी कौशल कुमार 2. कौशल कुमार पुत्र स्व0 रामधीरज निवासीगण ग्राम किरतापुर अहिरन गाँव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर, 3. सहाबुद्दीन पुत्र मो0 अमीन निवासीगण ग्राम रामपुर ग्रिन्ट पाली थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 4. कमालुद्दीन पुत्र सलाहुद्दीन निवासी ग्राम बैदौला सकरा इटई आदम थाना गैण्डास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर द्वारा धर्मावती का आधार कार्ड जो मूल रूप में था को परिवर्तित करते हुए जालसाजी कर कूटरचित तरीके से कंचन मौर्या पत्नी ननकऊ नि0ग्राम रामपुर ग्रिन्ट थाना सादुल्लानगर तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर बनकर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा नयानगर बूधीपुर रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर में खाता खुलवा कराकर धर्मावती गाटा सं0-825, रकबा 0.32 हेक्टेयर जो ग्राम सभा सलेमपुर तहसील उतरौला में धर्मावती ने कंचन मौर्या बनकर उक्त जमीन को कूटरचित तरीके से फर्जी बैनामा दस्तावेज तैयार करवाकर प्रार्थी के नाम दिनांक 22.03.2022 को बैनामा कर देने के सम्बन्ध में थाना-को0 उतरौला पर मु0अ0सं0-113/2026 धारा- 419,420, 467, 468, 471, 504, 506 IPC बनाम 1.धर्मावती पत्नी कौशल कुमार 2. कौशल कुमार पुत्र स्व0 रामधीरज निवासीगण ग्राम किरतापुर अहिरन गांव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर 3. कमालुद्दीन पुत्र मो0 अमीन 4.सहाबुद्दीन पुत्र मो0 अमीन निवासीगण ग्राम रामपुर ग्रिन्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डा0 जितेन्द्र कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश राज सिंह थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.10.2026 को व0उ0नि0 त्रियुगी प्रसाद शर्मा मय हमराहियान उ0नि0 हीरालाल, का0 पन्नेलाल, म0का0 संज्ञा यादव के द्वारा अभियुक्त/अभियुक्ता 1. अभियुक्त कौशल कुमार पुत्र स्व0 रामधीरज 2. धर्मावती देवी पत्नी कौशल कुमार निवासीगम ग्राम किरतापुर अहिरन गाँव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को सर्विलांस सेल से प्राप्त लोकेशन के आधार पर नई दिल्ली थाना वजीराबाद से पुलिस बल की मदद से गिरफ्तार कर न्यायालय जनपद बलरामपुर भेजा गया ।
अभियुक्त कौशल कुमार पुत्र स्व0 रामधीरज निवासी ग्राम किरतापुर अहिरन गाँव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर व धर्मावती देवी पत्नी कौशल कुमार निवासी ग्राम किरतापुर अहिरन गाँव थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को व0उ0नि0 त्रियुगी प्रसाद शर्मा,उ0नि0 हीरालाल, का0 पन्नेलाल, म0का0 संज्ञा यादव द्वारा गिरफ्तार किया गया।
