बलरामपुर-शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे पेट्रोल पंप संचालक, बिना हेलमेट के धडल्ले से पेट्रोल बेंच रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारी,

Uncategorized

बलरामपुर-शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे पेट्रोल पंप संचालक,

बिना हेलमेट के धडल्ले से पेट्रोल बेंच रहे पेट्रोल पंप के कर्मचारी,

जहां एक तरफ जिलाधिकारी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी लगातार अभियान चलाकर पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल ना देने का निर्देश दे रखे हैं वहीं दूसरी तरफ डीएम एवं सीएम के आदेशों को दर किनार कर वीर विनय चौक पर स्थापित पेट्रोल पंप के कर्मी मनमानी करते धड़ले से बिना हेलमेट के पेट्रोल दे रहे हैं अब सवाल यह उठता है कि जिला मुख्यालय का केंद्र बिंदु पर जब पेट्रोल पंप के कर्मी मनमानी कर रहे हैं तो अन्य जगह की क्या स्थिति होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
जिले में आए दिन बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों की दुर्घटनाएं आम हो गई है अभी 4 दिन पहले हरिहरगंज के समीप यूपी बोर्ड के तीन छात्र बिना हेलमेट के वाहन चलाने के कारण ट्रक से दुर्घटना हो गई। उसमें दो छात्रों घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इन घटनाओं से पेट्रोल पंप के कर्मी एवं मलिक सबक नहीं ले रहे हैं। वीर विनय चौराहे के पेट्रोल पंप पर कर्मचारी बेंदाज एवं मनमानी अधिकारियों के आदेशों को घता बता दिया है। इतना ही नहीं इस पेट्रोल पंप के कर्मी को बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने की बात कहने पर उपभोक्ताओं से अमर्यादित पेश आते है। बिना हेलमेट के लगातार उपभोक्ताओं को पेट्रोल देकर यहां के कर्मचारी शासन प्रशासन के आदेशों का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर रहे है। चर्चा यह भी है कि इस पेट्रोल पंप पर घटतोली भी उपभोक्ताओं के साथ की जा रही है। बिना हेलमेट के तेल देने एवं घटतौली की शिकायत उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से करने की बात कही है।

जिम्मेदार के बोल
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देना शासन के नियमों का उल्लंघन करना है ।जिस भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जाएगा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वीर विनय चौक पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *