नहीं थम रहा लकड़ी माफियाओं का आतंक, हरियाली पर चल रहा आरा
*संवाददाता -हंसराज शर्मा*
सादुल्लाह नगर (बलरामपुर)।
रेहरा वन रेंज क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
दिन-रात अवैध कटान कर माफिया हरियाली को नष्ट करने में लगे हुए हैं।
ताज़ा मामला ग्राम सभा रामपुर ग्रांट के मजरा गयघटा का बताया जा रहा है, जहां बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की जा रही है।स्थानीय लोगों में वन संपदा के विनाश को लेकर भारी आक्रोश है।जब इस संबंध में वन विभाग के रेंजर रेहरा बाजार संतोष मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि
मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।अब सवाल यह है कि कार्रवाई कब होगी और लकड़ी माफियाओं पर लगाम कब लगेगी?
