उ0नि0 से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मी को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा रैंक प्रतीक/स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई
जनपद बलरामपुर में उ0नि0 श्रवण कुमार वर्मा के निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय द्वारा रैंक प्रतीक/स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी गई तथा पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। पदोन्नति न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि यह कर्मचारी की मेहनत और समर्पण की मान्यता भी है। यह प्रक्रिया कर्मचारियों को अधिक जिम्मेदारियां उठाने और उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने सभी को नसीहत देते हुए कहा कि सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए लोगों को न्याय दिलाने साथ ही अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।
