नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना: ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट हेतु ई-लॉटरी से होगा चयन
उप निदेशक कृषि श्याम नारायण श्याम ने बताया कि जनपद के किसान बन्धुओं को नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिए मिनी ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट (02), 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट (01) एवं तिरपाल (75) का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी पद्धति द्वारा जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
इच्छुक कृषक, जो इस योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें कृषि दर्शन-2 पोर्टल (https://agridarshan.up.gov.in) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग/आवेदन करना होगा।
बुकिंग की तिथियाँ इस प्रकार हैं—
मिनी ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट (02) एवं 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेक्शन यूनिट (01) हेतु बुकिंग: 31 जनवरी, 2026 से 10 फरवरी, 2026 तक।
तिरपाल (75) हेतु बुकिंग: 31 जनवरी, 2026 से 15 मार्च, 2026 तक।
बुकिंग का माध्यम: कृषि विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन।
एक कृषक केवल एक थ्रेसिंग फ्लोर/यूनिट का लाभ प्राप्त कर सकेगा।
केवल कृषि विभाग में पंजीकृत कृषक ही आवेदन के पात्र होंगे।
लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।
कृषि विभाग द्वारा जनपद के समस्त कृषकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना आवेदन/बुकिंग अवश्य करें एवं इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
