डीएम की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न, शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जनपद में आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना गैसड़ी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कानून एवं व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच कर त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद एवं संवेदनशील मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने थाने में संधारित शिकायत निस्तारण रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर वास्तविक समाधान आधारित होना चाहिए, जिससे आमजन को राहत मिल सके।
पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
इस दौरान तहसीलदार तुलसीपुर व अन्य संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
