सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया

Blog

सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया

परसपुर (गोंडा)। जनपद गोंडा के परसपुर क्षेत्र के छोटे से मजरे हार्दिहा शपोर के निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान, कला साधना और देश-विदेश में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा “डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।

लगभग 25 वर्षों से जादू कला को समर्पित जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी अनूठी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत ही नहीं, बल्कि अनेक देशों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी जादू कला ने भारतीय संस्कृति और प्रतिभा का परचम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लहराया है। वे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार से पंजीकृत कलाकार भी हैं।

जादूगर मिस्टर इंडिया को अब तक 350 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि गोंडा जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

इस सम्मान के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। शुभकामनाएँ देने वालों में अजय शुक्ला (ग्राम प्रधान, चरौहां), नागेश्वर नाथ शुक्ला, देवेंद्र सिंह ‘काका’, अरविंद कुमार सिंह ‘गुड्डू सिंह’ (पूर्व प्रधान), डॉ. दलजीत सिंह, सहदेव मुंशी सहित अनेक सामाजिक एवं सम्मानित नागरिक शामिल रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने कहा कि

“दबदबा है, दबदबा था और दबदबा हमेशा बना रहेगा। जादू की दुनिया में जादूगर मिस्टर इंडिया का नाम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ाता रहेगा।”