विनोद तावड़े को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री बनाने पर राधेश्याम वर्मा ने दिल्ली पहुंचकर दी बधाई

Blog

विनोद तावड़े को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री बनाने पर राधेश्याम वर्मा ने दिल्ली पहुंचकर दी बधाई

उतरौला

भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलने पर बलरामपुर के एनएमओ जिला अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने 17 अगस्त को नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की, जिसमें विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री पद पर बरकरार रखा गया। इसके बाद 18 अगस्त को उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रभारी भी नियुक्त किया गया। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह जिम्मेदारी संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। तावड़े राज्यसभा सांसद होने के साथ लंबे संगठनात्मक और चुनावी अनुभव के लिए जाने जाते हैं। राधेश्याम वर्मा ने कहा कि विनोद तावड़े जी को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में पुनः जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व से भाजपा को नई मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।” मुलाकात के दौरान विनोद तावड़े ने राधेश्याम वर्मा के बधाई संदेश के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद को महत्वपूर्ण बताया। तावड़े महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने के साथ भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक एवं चुनावी प्रबंधन में सक्रिय रहे हैं। बिहार में पार्टी की चुनावी रणनीति में उनकी भूमिका के बाद अब उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव पर पार्टी के भरोसे को दर्शाता है। राधेश्याम वर्मा ने उनके मंगलमय, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।