रेहरा बाजार-आगामी त्यौहार के अवसर पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Blog

रेहरा बाजार-आगामी त्यौहार के अवसर पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

बलरामपुर। थाना रेहरा बाजार परिसर में आगामी त्यौहार जन्माष्टमी एवं बारावफात पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए।

बैठक में अधिकारियों ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने से बचें।

अधिकारियों ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में मौजूद लोगों ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान थाना रेहरा बाजारपुलिस के अधिकारी-कर्मचारी सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।