विश्व मंच ब्राजील,पर, चमका गोण्डा का सितारा, 20 देसो के बीच, जादूगर मिस्टर, इंडिया बने चैंपियन,

Blog

विश्व मंच ब्राजील,पर, चमका गोण्डा का सितारा, 20 देसो के बीच, जादूगर मिस्टर, इंडिया बने चैंपियन,

गोण्डा। ग्राम पंचायत हरदिहा सपौर, विकासखंड परसपुर, जनपद गोण्डा के निवासी ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। ब्राजील की मेजबानी में आयोजित ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय जादू प्रतियोगिता चैंपियनशिप ब्राजील–2026 में प्रमाण-पत्र के अनुसार उन्हें प्रथम स्थान विजेता चैंपियन घोषित किया गया।

प्रमाण-पत्र के अनुसार प्रतियोगिता में 20 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें ब्राजील, भारत, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, अर्जेंटीना, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, इटली, रूस, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

जादूगर मिस्टर इंडिया को उत्कृष्ट जादू कला, रचनात्मकता, प्रदर्शन तथा जादू कला के प्रति समर्पण के लिए यह उपलब्धि प्रदान किए जाने का प्रमाण-पत्र में उल्लेख है। प्रमाण-पत्र 30 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

हरदिहा सपौर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय करने वाले जादूगर मिस्टर इंडिया की इस उपलब्धि से परसपुर और पूरे गोण्डा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने भारतीय जादू कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की उनकी निरंतर यात्रा में एक और अध्याय जोड़ दिया है।