लेखपाल संघ उप शाखा उतरौला के अध्यक्ष एवं मंत्री पद का चुनाव संपन्न,अध्यक्ष पद पर दिनेश पटेल निर्वाचित

Blog

लेखपाल संघ उप शाखा उतरौला के अध्यक्ष एवं मंत्री पद का चुनाव संपन्न,अध्यक्ष पद पर दिनेश पटेल निर्वाचित

उतरौला, 28 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, उपशाखा उतरौला के तहसील अध्यक्ष एवं तहसील मंत्री पद के लिए चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 90 मतदाता थे, जिनमें से 85 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार (पटेल) को 48 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनीष श्रीवास्तव को 37 मत मिले। इस प्रकार दिनेश कुमार (पटेल) ने 11 मतों के अंतर से विजय हासिल कर तहसील अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।

मंत्री पद पर विनय यादव ने मारी बाजी।

मंत्री पद के लिए विनय यादव को 43 मत मिले, जबकि चाँद बाबू को 42 मत प्राप्त हुए। विनय यादव ने मात्र एक मत के अंतर से जीत दर्ज कर तहसील मंत्री पद पर निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया में कुल 85 मत पड़े और सभी मतों की गणना की गई। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री को साथी लेखपालों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल एवं मंत्री विनय यादव ने सभी लेखपाल साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की एकता बनाए रखने, लेखपाल हितों की रक्षा करने तथा साथियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।