रेहरा बाजार-भाकियू द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

Blog

रेहरा बाजार-भाकियू द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर लोगों को किया गया जागरूक।

खाद की काला बाजारी और साधन सहकारी समिति बूधीपुर संचालित न होने से नाराज किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत जनपद बलरामपुर

विभिन्न समस्याओं को लेकर एक जनजागरूकता पंचायत लगाया गया। ग्राम सभा देवारी खेरा में जिला अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष बच्क्षराज वर्मा तहसील अध्यक्ष बडेलाल पांडेय द्वारा बताया गया कि इफको प्रबंधक को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि साधन सहकारी समिति बूधीपुर संचालित न होने के कारण किसानों के जेब पर आर्थिक बोझ भी काफी पड़ रहा है जिसके कारण किसान तंग है जिला के कृषि विभाग के उदासीन रवैया से परेशान चेहरा ब्लॉक के नए नगर के जितने किसान हैं उसे समिति के दर-दर ठोकर खा रहे हैं इसके लिए जिला अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया उसके बाद में डी ओ साहब उपेंद्रनाथ खरवार को कई बार फोन किया गया कई बार मिल गया लेकिन इसके बारे में उन्होंने कोई सुनवाई नहीं किया साथ ही विकास भवन में विजय कुमार मिश्रा से मिल गया कहने का हमारे कृषि विभाग से संबंधित सभी अधिकारियों से मिल गया मशीन का जो कोड है वह काफी समय से बंद पड़ा है उसको खुलवाने में असमर्थ हैं हमारे जिले के जिला कृषि अधिकारी डीडी साहब, इसके बाद किस-किस से शिकायत करें कहां जाए और जल्द ही एक बड़ा पंचायत किया जाएगा जिसमें चक्का जाम भी होगा और कुछ भी हो सकता है जिसके जिम्मेदारी जो है वह शासन प्रशासन की होगी जनपद बलरामपुर की क्योंकि मैं दौड़ चुका हूं और अब परेशान होने के बाद मुझे एक ही रास्ता दिखाई देता है कि जब तक वह उग्र आंदोलन नहीं होगा तब तक हमारे जिले के जो जिम्मेदार अधिकारी हैं वह ध्यान नहीं देंगे हर गांव में हम जागरूक पंचायत करके लोगों को इस बात को बताते हैं उन्हें अवगत कराते हैं की कितना हमारे जिले के प्रशासनिक अधिकारी व जिले के जिम्मेदार अधिकारी कितनी जिम्मेदारी से अपना जिम्मेदारी निभा रहे हैं इस मौके पर नौवाकोल और देवारी खेरा के तमाम किसान इकट्ठा रहे साथ में ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक प्रभारी ग्राम सभा अध्यक्ष सभी लोग इकट्ठा हुए रामनरेश यादव,श्याम बिहारी मौर्य, छत्रपाल राजभर,राजेंद्र वर्मा,राम अवतार,भोलानाथ चौहान,ओमनाथ यादव,हरिराम वर्मा,राजेंद्र यादव,राम चन्द्र चौहान,राम सज्जन यादव,मिट्ठू लाल यादव,राम गोपाल मिश्रा,राघव राम,चेतराम यादव, रामदास आदि लोग मौजूद रहे।