दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी- मुख्यमंत्री ने देवीपाटन में नवरात्रि मेले का लिया जायजा

Uncategorized

दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे सीएम योगी- मुख्यमंत्री ने देवीपाटन में नवरात्रि मेले का लिया जायजा

अष्टमी पर मां पटेश्वरी देवी के मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

बलरामपुर,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने यहां देवीपाटन स्थित तुलसीपुर में चल रहे नवरात्रि मेले का जायजा लिया। सीएम योगी गुरु गोरखनाथ ज्ञान स्थली विद्यालय, डुमरियागंज से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भयनियापुर के हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से कार द्वारा वह देवीपाटन मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को वह वासंतिक नवरात्रि की अष्टमी पर मां पाटेश्वरी देवी शक्ति पीठ के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही मंदिर परिसर स्थित गौशाला में गायों को चारा और गुड़ खिलाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए देवीपाटन मंदिर क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *