सेवानिवृत्त 01 उ0नि0 व 03 मुख्य आरक्षी पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई-

Uncategorized

बलरामपुर – सेवानिवृत्त 01 उ0नि0 व 03 मुख्य आरक्षी पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई-

जनपद बलरामपुर से सेवानिवृत्त उ0नि0 सुरेश सिंह व मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह, मुख्य आरक्षी भागीरथी यादव व मुख्य आरक्षी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए आज दिनांक 30.06.2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर “पुलिस लाइन सभागार कक्ष” में विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

 

विदाई समारोह में अपर पुलिस अधिक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के दीर्घकालिक समर्पण, अनुशासन और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि आपने अपने कर्तव्य पथ पर जो ईमानदारी, साहस और सेवाभाव का परिचय दिया। पुलिस विभाग को आपके योगदान पर गर्व है। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *