मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा पचपेड़वा थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक

Blog

मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा पचपेड़वा थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान,नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन,महिला सुरक्षा , सम्मान और जागरूकता हमारी प्राथमिकता-डॉ जितेंद्र कुमार

क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र वाइब्रेंट विलेज की महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, कल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल अरेस्ट तथा कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया जागरुक।

महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वालंबन और सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत आज दिनांक 13.10.2025 को क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना पचपेड़वा क्षेत्रांतर्गत वाइब्रेंट विलेज मझगवा खुर्द में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों जैसे,वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के विषय में सार्थक चर्चा की गई। वाइब्रेंट विलेज गांव मझगवां में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने हेतु सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया।

इसी क्रम में स्थानीय थानों पर नवस्थापित *मिशन शक्ति केन्द्र* के कार्य, उद्देश्य तथा वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की भी जानकारी प्रदान की गई, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।