गन्ना पेराई में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि, 22.88 लाख कुंतल अधिक पेराई के साथ किसानों का भुगतान भी नियमित-जिलाधिकारी

Blog

गन्ना पेराई में गत वर्ष की तुलना में वृद्धि, 22.88 लाख कुंतल अधिक पेराई के साथ किसानों का भुगतान भी नियमित

जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशन में गन्ना विभाग एवं जनपद की चीनी मिलों के समन्वित प्रयासों से जनपद बलरामपुर में चालू गन्ना पेराई सत्र के दौरान उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है, जिससे गन्ना किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

पिछले गन्ना पेराई सत्र में दिनांक 29 जनवरी तक कुल 144.82 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई थी, जबकि वर्तमान पेराई सत्र में इसी अवधि में 167.70 लाख कुंतल गन्ने की पेराई पूर्ण की जा चुकी है। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में 22.88 लाख कुंतल अधिक पेराई दर्ज की गई है, जो जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

बेहतर प्रबंधन एवं समयबद्ध संचालन के परिणामस्वरूप, 29 जनवरी तक गत वर्ष की तुलना में बलरामपुर चीनी मिल द्वारा 10.94 लाख कुंतल, तुलसीपुर चीनी मिल द्वारा 7.86 लाख कुंतल तथा इटईमैदा चीनी मिल द्वारा 4.08 लाख कुंतल अतिरिक्त गन्ने की पेराई की गई है।

इसके साथ-साथ गन्ना किसानों के हित में समय से भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बलरामपुर चीनी मिल द्वारा वर्तमान पेराई सत्र में 20 जनवरी तक ₹328.00 करोड़ तथा तुलसीपुर चीनी मिल द्वारा 16 जनवरी तक ₹152.11 करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। दोनों चीनी मिलों द्वारा भुगतान की प्रक्रिया नियमित रूप से जारी है। वहीं इटईमैदा चीनी मिल द्वारा गत वर्ष का समस्त बकाया भुगतान पूर्ण कर दिया गया है तथा चालू पेराई सत्र में भी भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

गन्ना पेराई में यह वृद्धि एवं भुगतान की सुचारु व्यवस्था प्रशासन, विभाग और चीनी मिलों के बेहतर समन्वय का परिणाम है,