सत्य, अहिंसा व मानवता के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति पर कलेक्ट्रेट में मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि

Blog

सत्य, अहिंसा व मानवता के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति पर कलेक्ट्रेट में मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि

सत्य, अहिंसा एवं मानवता के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तथा स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में जनपद बलरामपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डीएम श्री विपिन कुमार जैन, एडीएम न्यायिक,अपर उपजिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।