24 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 16 मार्च तक करें आवेदन
जनपद की 24 ग्राम पंचायतों में रिक्त पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) द्वारा बताया गया है कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों की कुल 24 ग्राम पंचायतों में ये नियुक्तियां की जानी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 06 मार्च से 16 मार्च 2026 के बीच अपना आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
इन ग्राम पंचायतों में होगी भर्ती।
भर्ती के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों में बलरामपुर ब्लॉक की कलवारी,खगईजोत, भीखमपुर व धर्मपुर ,गुलरिहा पुरैना, फततेपुर , गैंडासबुजुर्ग ब्लॉक की बौडिहार; तुलसीपुर ब्लॉक की महदेईया; हरैयासतघरवा ब्लॉक की भटपुरवा व शंकरपुर; रेहराबाजार ब्लॉक की बैरियासुर्जनपुर, विशुनपुर खरहना उतरौला ब्लॉक की महमूदाबादग्रिन्ट ,बड़हरा भिटौरा, सकडरिया, बदलपुर चौखड़िया , पचपेड़वा ब्लॉक की सुगानगर डुमरी व विजयनगर, नरायनपुर थुम्हवा, गौराभारी व भैंसहवा; गैसड़ी ब्लॉक की हरनहवा सुस्ता तथा श्रीदत्तगंज ब्लॉक की रामपुरबगनहा व पटियालाग्रन्ट शामिल हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां।
जारी समय-सारणी के अनुसार, 25 से 28 फरवरी तक सूचना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और मेरिट लिस्ट तैयार करने का कार्य 27 मार्च से 03 अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित ब्लॉक कार्यालय या जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
