जनपद को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात: झारखण्डी रेलवे क्रॉसिंग पर ₹292 करोड़ की लागत से बनेगा 2-लेन ओवरब्रिज,90 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद के अवसंरचनात्मक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। शासन द्वारा बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) पर स्थित बलरामपुर-झारखण्डी रेलवे स्टेशन के मध्य सम्पार पर 02-लेन रेल उपरिगामी सेतु (ROB) के निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं।
कुल लागत: इस सेतु का निर्माण ₹29221.35 लाख (लगभग 292 करोड़ रुपये) की अनुमानित लागत से किया जाएगा।
प्रथम किश्त की धनराशि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुक्रम में, कार्य को गति देने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹9000.00 लाख (90 करोड़ रुपये) की प्रथम किश्त तत्काल प्रभाव से अवमुक्त (जारी) कर दी गई है।
समय सीमा: इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण कार्य आगामी 24 माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यदायी संस्था: परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
जाम से मिलेगी निजात।
इस सेतु के निर्माण से निवासियों और इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से स्थाई मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री जी की इस पहल से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास और कनेक्टिविटी को भी नई गति मिलेगी।
परियोजना की लागत में रेलवे पोर्शन के लिए ₹9262.98 लाख, भूमि अर्जन हेतु ₹5816.43 लाख, यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए ₹1408.32 लाख और एप्रोच रोड हेतु ₹12733.62 लाख का प्रावधान किया गया है। विशेष बात यह है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस सेतु निर्माण की पूरी लागत राज्य सरकार द्वारा वहन की जा रही है।
