बलरामपुर महोत्सव में रासलीला नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति ने मोह लिया मन

Blog

बलरामपुर महोत्सव में रासलीला नृत्य की अद्भुत प्रस्तुति ने मोह लिया मन

एम एल के के छात्र छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण की दिव्य प्रेम गाथा पर आधारित रासलीला नृत्य की भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्ति और सौंदर्य से सराबोर कर दिया। कलाकारों की सजीव अभिव्यक्ति, पारंपरिक वेशभूषा और मधुर संगीत के संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस प्रस्तुति में श्रीकृष्ण और राधा के अलौकिक प्रेम, भाव-भंगिमा और नृत्य की लयबद्धता ने सभी के हृदय को छू लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और देर तक इस दिव्य अनुभूति का आनंद लिया।