स्कूल चलो अभियान के तहत छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
नौवाकोल। प्राथमिक विद्यालय नौवाकोल के छात्रों द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति अभिभावकों व बच्चों को जागरूक करना रहा।
रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण किया और लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने नारे लगाकर अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को समझाया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षा से जोड़ें।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गुलाम रजा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाला गया,रैली में विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
