डीएम ने विकास खंड श्रीदत्तगंज सभागार में की बैठक , आकांक्षी विकास खंड के निर्धारित मानकों पर संतृप्त किए जाने के दिए निर्देश

Blog

डीएम ने विकास खंड श्रीदत्तगंज सभागार में की बैठक , आकांक्षी विकास खंड के निर्धारित मानकों पर संतृप्त किए जाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन ने आकांक्षी विकास खंड योजना के अंतर्गत विकास खंड श्रीदत्तगंज में निर्धारित सभी मानकों पर शत-प्रतिशत संतृप्त किए जाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विकास खंड में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और सभी संकेतकों में तत्काल सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पोषण एवं बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए टीकाकरण और संस्थागत प्रसव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाए जाने एवं डिमॉन्स्ट्रेशन के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, डीईएसटीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी श्रीदत्तगंज सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय के भीतर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए।