बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! घटिया निर्माण से खतरे में राजकीय हाई स्कूल सहजौरा,

Blog

बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़! घटिया निर्माण से खतरे में राजकीय हाई स्कूल सहजौरा

रेहरा क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल सहजौरा में हो रहा निर्माण कार्य गंभीर सवालों के घेरे में है। कार्यदाई संस्था के ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य मानकों की अनदेखी कर किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते जांच और सुधार नहीं हुआ, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक बेहद चिंतित हैं। उनका आरोप है कि घटिया सामग्री का उपयोग कर भवन तैयार किया जा रहा है, जो भविष्य में गिरने का खतरा पैदा कर सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य को मानकों के अनुसार पूरा कराया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

वहीं जानकारी करने पर मुख्य विकास अधिकारी का फोन रिसीव नहीं हुआ जबकि डीएम महोदय का सी यू जी नंबर कब्रेज क्षेत्र के बाहर बता रहा था।अब सवाल उठता है कि जब जिम्मेदार अधिकारियों का फोन उठता नहीं या लगता नहीं तो कैसे होगी कार्यवाही? बहुत ही बड़ा प्रश्न चिन्ह है।