सादुल्लाहनगर-आला कत्ल के साथ हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चेनस्पाकेट लगा एक लोहे का राड तथा 02 अदद लकड़ी का डंडा बरामद।
दिनांक-14.05.2026 को वादिनी श्रीमती सुशीला देवी पत्नी तेज बहादुर निवासिनी परशुरामपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्रा0पत्र दिया कि वादिनी के पति श्री तेज बहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय मुरारी यादव द्वारा ग्राम गोल्हीपुर काली मंदिर के पास जयकरन पुत्र स्वर्गीय बाबूराम के लड़के श्याम कुमार की शादी का मउर सेरवाने के दौरान महिलाओं के मध्य आपसी विवाद में बीच बराव कराने लगे तो उसी समय 1.रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप 2. रिंकू पुत्र जटाशंकर नि0गण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 3. जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप 4.हजारी पुत्र बाबूराम नि0गण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा वादिनी के पति को लोहे की रॉड व लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया गया जिन्हे दवा इलाज हेतु सी0एच0सी0 सादुल्लानगर ले जाया गया जहां गंभीर चोट के कारण गोण्डा रिफर कर दिया गया । जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज के दौरान वादिनी के पति की मृत्यु हो जाने के संबंध में दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सादुल्लानगर पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा – 191(2), 3(5), 352,351(3),103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.05.2026 को थाना सादुल्लानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 191(2), 3(5) 352, 351(3), 103(1) बी0एन0एस से संबन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप 2. रिंकू पुत्र जटाशंकर नि0गण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 3. जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप 4.हजारी पुत्र बाबूराम नि0गण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर की गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर मथुरा से मनकापुर जाने वाले सड़क मार्ग से अभि0गण उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारसुदा अभियुक्तगणों को विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो अभि0 रिंकू ने बताया कि जयकरन के लड़के के शादी का मउर सेरवाने के कार्यक्रम के दौरान तेज बहादुर यादव व जयकरन के परिवार की महिलाओं में आपसी विवाद हो गया था जिसमें तेज बहादुर बीच बराव करा रहे थे तभी मैने तेज बहादुर यादव के सर पर चेन स्पाकेट लगे लोहे की राड से मार दिया था तथा अन्य साथियों हजारी, रामदास, जयकरन ने लाठी डण्डे से तेज बहादुर यादव को मारा था जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया तो हमलोग डर कर वहाँ से भाग गये । हम लोगों ने घटना में प्रयुक्त लोहे की राड व लाठी डण्डा को गोल्हीपुर बगीचे मे स्थित झाड़ियो मे छिपा दिया था । बाद में पता चला कि तेजबहादुर की दवा इलाज के दौरान मुत्यु हो गयी है तो हम लोग आपस में संपर्क कर आज लखनऊ भागने की फिराक में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।
1. रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप नि0 ग्राम विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
2. रिंकु पुत्र जटाशंकर नि0ग्रा0 विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ।
3. जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप नि0 गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
4.हजारी पुत्र बाबूराम नि0ग्रा0 गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ।
अभियुक्तगण का पूर्व का आपराधिक इतिहास:-
*1. रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप नि0 ग्राम विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ।
(1). मु0अ0सं0 35/24 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ।
(2).मु0अ0सं0 22/26 धारा 191(2),3(5),352,351(3),103(1) बीएनएस थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ।
2. रिंकु पुत्र जटाशंकर नि0ग्रा0 विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ।
(1). मु0अ0सं0 58/21 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
(2). मु0अ0सं0 35/24 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
(3).मु0अ0सं0 22/26 धारा 191(2),3(5),352,351(3),103(1) बीएनएस थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
3. जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप नि0 गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
(1). मु0अ0सं0 22/26 धारा 191(2),3(5),352,351(3),103(1) बीएनएस थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
4.हजारी पुत्र बाबूराम नि0ग्रा0 गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ।
(1). मु0अ0सं0 22/26 धारा 191(2),3(5),352,351(3),103(1) बीएनएस थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर
अभियुक्त गणों को
1.आलाकत्ल एक अदद लोहे का राड जिस पर चैन स्पाकिट दूसरे सिर पर लगा है ।
2. 02 अदद लकड़ी का डन्डा के साथ a
1.थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा
2.व0उ0नि0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह
3.उ0नि0 दुर्गेश तिवारी
4.उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार यादव
5.का0 राजविमल यादव
6.का0 सौरभ कुमार
7.का0 राजकुमार
8.का0 प्रेम कुमार
9.का0 उदयराज द्वारा गिरफ्तार किया गया।
