प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Blog
News Bharat Times

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

जिला प्रोबेशन अधिकारी बलरामपुर ने अवगत कराया है कि निदेशालय महिला कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP)-2026 हेतु ऑनलाइन नामांकन एवं आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यह पुरस्कार देश के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अंतर्गत 18 वर्ष (31 जुलाई 2026 तक) से कम आयु के ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आवेदन हेतु भारत सरकार द्वारा एकीकृत पोर्टल विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से पात्र बच्चे स्वयं अथवा अधिकृत अधिकारी/संस्था की अनुशंसा के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी awards.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे हैं जिन्होंने किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, तो वे समय रहते उनका आवेदन अवश्य कराएं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिल सके।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 8826539322 अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-105, विकास भवन, बलरामपुर से संपर्क किया जा सकता है।