विधि व्यवसाय एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीराम पांडेय का हुआ सम्मान,

Blog

विधि व्यवसाय एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीराम पांडेय का हुआ सम्मान,

नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ ने स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित,

नगर पालिका सभागार में सांस्कृतिक संध्या में समाजसेवियों का हुआ सम्मान,

बलरामपुर संवाददाता

नगर पालिका सदर सभागार में आयोजित सांस्कृतिक संध्या समारोह में समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों व अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिवक्ता हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता हरिराम पांडेय को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ एवं अधिशासी अधिकारी लाल चंद मौर्य ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरीराम पांडेय ने विधि व्यवसाय के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। अधिवक्ता हितों के लिए उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण सराहनीय है। ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित कर नगर पालिका स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।सम्मान मिलने पर अधिवक्ता समाज और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अमरेश बहादुर सिंह, रामगोपाल पांडेय एडवोकेट, विजय प्रताप सिंह एडवोकेट, डॉ. एसके वर्मा, मनीष सिंह ‘बाबी’, विनोद अग्रवाल एडवोकेट, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी तथा पीसीसी मारकंडे मिश्रा एडवोकेट समेत अन्य लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता को बधाई दी। सभी ने उनके सामाजिक एवं अधिवक्ता हितों में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की है।