मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों को दिया बड़ा तौफा

Blog

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों को दिया बड़ा तौफा

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक राशन कोटेदारों के लिए आज बड़ा दिन है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में कोटेदारों को दिए जाने वाले अतिरिक्त लाभ 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा करेंगे. इस फैसले से उत्तर प्रदेश के राशन विक्रेताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा. साथ ही पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया जाएगा. यहां जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से।

78 हजार कोटेदारों को मिलेगा लाभ।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े 78 हजार से अधिक कोटेदारों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोटेदारों के लाभांश में वृद्धि की घोषणा करेंगे. सरकार ने प्रति क्विंटल लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया है, जिससे प्रदेश भर के उचित दर विक्रेताओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

अब 35 रुपये ज्यादा प्रति क्विंटल मिलेंगे लाभ।

इस फैसले के तहत कोटेदारों को अब प्रति क्विंटल अनाज वितरण पर पहले के मुकाबले 35 रुपये ज्यादा मिलेंगे. बता दें कि पिछले काफी समय से लाभांश बढ़ाने की मांग की जा रही है. ऐसे में राशन विक्रेताओं के लिए सरकार का ये फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली से जुड़े हजारों परिवारों की आय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली का होगा शुभारंभ-

इसके साथ ही इस कार्यक्रम में सीएम योगी ई-पॉस (e-PoS) आधारित फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे. इस नई व्यवस्था के जरिए लाभार्थी राशन वितरण से जुड़ा अपना अनुभव सीधे दर्ज करा सकेंगे. सरकार का उद्देश्य पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ शिकायतों के तुरंत निवारण की व्यवस्था को मजबूत करना है।