हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रेहरा बाजार (बलरामपुर)।
हनुमान प्रसाद वर्मा इंटर कॉलेज रेहरा बाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रेहरा बाजार अनिल दीक्षित द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से देशहित, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सभी ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के
प्रबंधक डॉ0 रजत वर्मा,प्रधानाचार्य महेश कुमार वर्मा,सहायक अध्यापक राजमणि मिश्रा,बीके श्रीवास्तव , प्रेम कुमार वर्मा,ऋषभ शुक्ला,दीपिका मिश्रा, राहुल चौधरी,रोहित वर्मा,अवधेश कुमार शुक्ला,अवधेश त्रिपाठी,ज्ञान प्रकाश तिवारी,दीपक सिंह,गुरु सेवक यादव,अरुण कुमार,रामकुमार वर्मा , अंकिता शर्मा,पूजा वर्मा,अनीता वर्मा, खुशबू वर्मा,आरती गुप्ता,सौम्या सिंह, निशा वर्मा,आकृति चौबे,ऋचा गुप्ता, प्रमिला यादव,मानसी यादव,हरी राम वर्मा , रक्षा राम,अनीता देवी मौजूद रहे।
