सोन बरसा पोखरा पर किया गया वार्षिक भंडारे का आयोजन,
बाबा खरखर दास मठ सोन बरसा पोखरा पर विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।इस वार्षिक भंडारे पर संत सम्मेलन/ संत समागम के साथ साथ श्री राम चरित्र मानस पाठ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में भक्ति गीतों एवं जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। उक्त कार्यक्रम बाबा खरखर दास मठ के पीठाधीश्वर संत श्री छोटे दास जी महराज के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।जो भी भक्तगण भंडारे में आते हैं उन्हें प्रसाद व भोजन कराया जाता है आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर भंडारे की व्यवस्था संभाली तथा दूर-दराज से आए भक्तों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे धार्मिक माहौल और भी भक्तिमय हो उठा।
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बताया कि यह वार्षिक भंडारा आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। आयोजन के सफल संचालन में क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
