नगर पालिका उतरौला में HLB कार्य पूर्ण होने पर प्रगणकों को किया गया सम्मानित

Blog

नगर पालिका उतरौला में HLB कार्य पूर्ण होने पर प्रगणकों को किया गया सम्मानित

जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत नगर पालिका उतरौला में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस (HLB) कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने पर संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उतरौला द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

HLB No. 0039 के अंतर्गत प्रगणक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव एवं पर्यवेक्षक श्री विनय कुमार द्वारा कार्य संपादित किया गया।

इसी प्रकार HLB No. 0014 के अंतर्गत प्रगणक श्री देशरत्न एवं पर्यवेक्षक श्री राघवेंद्र पाल द्वारा HLB कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।