द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट में “मंथली मेडल राउंड 2026” का सफल आयोजन, 51 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Blog

द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट में “मंथली मेडल राउंड 2026” का सफल आयोजन, 51 खिलाड़ियों ने लिया भाग

द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट में आज दिनांक 28 जून 2026 को “द पाम्स गोल्फ टूर्नामेंट 2026 – मंथली मेडल राउंड” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 51 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बनाया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-

*विशेष पुरस्कार (Special Prizes)*

1. Closest to the Pin (Hole No. 3): श्री ऋषि दुग्गल (12 फीट)

2. Straightest Drive (Hole No. 1): श्री संजय सिंह (1.5 मीटर)

*जूनियर/स्पेशल कैटेगरी*

विजेता: मास्टर शब्द अग्रवाल

उपविजेता: कुमारी आलिया सिसोदिया

*वेटरन्स कैटेगरी*

विजेता: श्री हर्ष रस्तोगी

उपविजेता: ब्रिगेडियर आर. के. श्रीवास्तव

*11–18 हैंडीकैप कैटेगरी*

विजेता: अनुभव श्रीवास्तव

उपविजेता: विष्णुकान्त पाण्डेय

*0–10 हैंडीकैप कैटेगरी*

विजेता: कर्नल एन. एस. चौहान

उपविजेता: अभय श्रीवास्तव

*ओवरऑल विजेता*

विक्रम सिसोदिया

प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति (Justice) शेखर बी. सराफ रहे। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति मसूदी साहब, मेजर जनरल मुकेश अग्रवाल (सेवानिवृत्त) सहित क्लब के अनेक सम्मानित सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

साथ ही क्लब प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट भविष्य में भी इसी प्रकार की उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा, जिससे गोल्फ खेल को बढ़ावा मिले तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्राप्त हो।

मैनेजर – गोल्फ ऑपरेशन

द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट, लखनऊ